Type Here to Get Search Results !

भाजपा के 13 मेयर प्रत्याशियों की सूची जारी, जबलपुर में डॉ जितेंद्र जामदार को टिकट

भोपाल। भाजपा दिग्गजों में भारी खींचतान के बाद 13 मेयर प्रत्याशियों की टिकट फायनल कर दी गई है। जारी सूची में इंदौर, ग्वालियर सहित रतलाम का निर्णय अभी बाकी है, वहीं जबलपुर मेयर पद के लिए डॉ जितेंद्र जामदार का नाम तय किया गया है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में कई दौर की बैठक के बाद आज पुन: सीएम शिवराज सिंह प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की संगठन के नेताओं के साथ हुई बैठक में 13 नाम तय कर दिए गए। ग्वालियर में ज्योतिरादित्य सिंधिया व इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय की पसंद के कारण नाम तय नहीं हो सका। इसी तरह रतलाम का मामला कांग्रेस की तरह भाजपा ने भी फिलहाल अटका दिया है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.