Type Here to Get Search Results !

कोरोना के 5104 सेम्पल में गिनती के पॉजिटिव, आयोजनों में यहां सख्ती, इंदौर में छूट

जबलपुर। कोरोना संक्रमण अब पूरी तरह नियंत्रण में माना जा रहा है। अधिकारिक तौर पर जारी रिपोर्ट के मुताबिक जबलपुर में शनिवार को 5104 सैम्पल जांच हेतु लिए गए थे जिनमें सिर्फ 15 नए पॉजिटिव केस मिले, वहीं स्वस्थ होने पर 28 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। एक्टिव केसों की संख्या अब 52 बची है। जिला प्रशासन ने संक्रमण की दर नगण्य होने के बाद भी बतौर सावधानी आयोजनों पर अनुमति की बंदिश लगाई है। आने वाले समय में शिवरात्रि और होली पर्व की धूम मचेगी, इसमें कार्यक्रमों के लिए सक्षम अधिकारी से अनुमति लेना होगी। इसके विपरीत इंदौर में पारंपरिक रूप से मनाया जाने वाला रंगपंचमी पर्व और उस दिन निकाली जाने वाली ‘‘गेर’’ को धूमधाम से मनाने की छूट दी गई है। सीएम शिवराज सिंह ने इसकी घोषणा की है। ‘‘गेर’’ में करीब ढेढ़ लाख लोग एकत्र होते हैं और कोरोना के कारण दो साल से यह आयोजन नहीं हो रहा था। इस बार सरकार की हरी झंडी मिल गई है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.