Type Here to Get Search Results !

नाइट सफारी के लिए इन शहरों की करें सैर


देशभर में कई धार्मिक और पर्यटन स्थल हैं। इनमें दर्जनों पर्यटन स्थलों को विश्व धरोहर का दर्जा प्राप्त है। आसान शब्दों में कहें तो भारत में यूनेस्को द्वारा मान्यता प्राप्त 40 विश्व धरोहर स्थल हैं। इनमें प्रथम स्थान पर एलोरा गुफा है, जो अपनी नक्काशी और कलाकृति के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। इसके अलावा, देश में कई प्रमुख पर्यटन स्थल हैं।

भिगवण वाइल्डलाइफ पार्क, महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में एलोरा गुफा विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं। इसके अलावा, मुंबई समेत राज्य के कई हिस्सों में अनेंकों पर्यटन स्थल है। इसमें एक भिगवण वाइल्डलाइफ पार्क है। यहां आप पशु, पक्षी समेत जंगली जीव-जंतु का दीदार कर सकते हैं। अगर आप नाइट सफारी का आनंद उठाना चाहते हैं, तो आप भिगवण वाइल्डलाइफ पार्क जा सकते हैं। भिगवण वाइल्डलाइफ पार्क में नाइट सफारी की सुविधा उपलब्ध है। आप नाइट सफारी में जंगली बिल्ली, कस्तूरी बिलाव समेत कई अन्य जीव जंतुओं को देख सकते हैं।

बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान, मध्यप्रदेश

बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान की गिनती देश की प्रमुख उद्यान में की जाती है। इस उद्यान में आप बंगाली टाइगर, चीता, भालू, जैकाल समेत कई अन्य जंगली जानवरों का दीदार कर सकते हैं। बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान में नाइट सफारी का समय शाम में 6 बजकर 30 मिनट से लेकर 9 बजकर 30 मिनट तक है। इस दौरान आप नाइट सफारी का आनंद उठा सकते हैं।

कान्हा राष्ट्रीय पार्क, मध्य प्रदेश

बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान की तरह कान्हा राष्ट्रीय पार्क में भी नाइट सफारी की सुविधा है। इस पार्क में आप शाम में 7 बजकर 30 मिनट से लेकर रात में 10 बजकर 30 मिनट तक नाइट सफारी कर सकते हैं। कान्हा राष्ट्रीय पार्क में आप चीता, जैकाल समेत कई अन्य वन्य जीवों का दीदार कर सकते हैं।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.