Type Here to Get Search Results !

गुस्साए रेलवे के रनिंग स्टाफ ने कहा-ट्रैक पर बंद करो अडाणी के रैक- कई घटनाएं हो चुकीं

जबलपुर स्टेशन पर क्रू लॉबी के सामने प्रदर्शन

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर सहित एनकेजे,सागर एवं सतना में वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज के तत्वावधान में रनिंग स्टाफ के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया। जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर-1 पर बने क्रू लॉबी के सामने प्रदर्शन कर रहे रनिंग स्टॉफ कर्मचारियों में लोको पायलट,सहायक लोको पायलट एवं ट्रेन गार्डो की समस्याओं को यूनियन के मंडल अध्यक्ष बीएन शुक्ला ने प्रमुखता के साथ उठाते हुए कहा कि अडाणी के रैक को तत्काल प्रभाव से संचालन पर रोक लगाई जाए। शुक्ला ने बताया कि बीते एक से डेढ़ माह के भीतर अडाणी रैक के ब्रेक फेल होने की कई घटनाएं हो चुकी है जो कि रेल प्रशासन के संज्ञान में भी है। सभा में ओजस्वी वक्ताओं ने कहा कि इन दिनों रेलवे में अडाणी कंपनी के रैक जमकर चल रहे हैं,जिसमें कोयले का परिवहन हो रहा है,लेकिन कई घटनाएं पिछले दिनों ऐसी हुई हैं जिसमें लोको पायलट ट्रेन रोकने के लिए ब्रेक लगाता रहा लेकिन ब्रेक लगा ही नहीं। इस स्थिति में लाल सिग्नल क्रास होने के बाद भी बड़ा रेल हादसा होने से टल गया। रैक के ब्रेकिंग सिस्टम की जांच आरडीएसओ भी कर रहा है,लेकिन जब तक आरडीएसओ की रिपोर्ट नहीं आ जाती और ब्रेकिंग सिस्टम की खामी का पता नहीं लग जाता तब तक अडानी के रैक पर रोक लगाई जाए अन्यथा कोई बड़ा हादसा इस रैक के कारण हो सकता है।

 रनिंग स्टाफ ने उठाई प्रमुख मांग

 एएलपी से गार्ड का काम कराने का आदेश वापस लिया जाए। 6 दिन की छुट्टी के साथ 2 पीओ स्वीकृत किए जाएं। सीनियर एएलपी तथा एलपीजी की लिस्ट जल्द निकाली जाए। एडवाईस कॉल/रिकाल बंद की जाए तथा ओवर अवर्स ड्यूटी कराना बंद किया जाए। रनिंग रूम में सुधार हो तथा श्वांस परीक्षण यंत्र द्वारा गलत रिपोर्ट देने वाली मशीन बदली जाए। जून में जा रहे पीपीसी कोर्स में अधिक से अधिक एलपीजी भेजे जाएं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.