Type Here to Get Search Results !

इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग, सीनियर्स ने जूनियर को कमरे में बंद कर बैल्ट से पीटा

कई दिन बाद छात्र ने की शिकायत, कॉलेज प्रबंधन ने चुप्पी साधी
जबलपुर। शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में अध्यनरत एक छात्र ने अपने सीनियर्स पर बेल्ट से पीटने का आरोप लगाया है। हालांकि फिलहाल मामले में अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है, बल्कि विस्तृत जांच जारी है। कहा जा रहा है सीनियर्स ने छात्र की रैगिंग ली और उसके साथ ज्यादती करते हुए मारपीट की। कॉलेज प्रबंधन रैगिंग मामले की जांच कर रहा है। जानकारी के मुताबिक जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में फस्र्ट ईयर में पढ़ने वाले छात्र आदर्श बागनरी ने थाने पहुंचकर शिकायत की है कि 28 मार्च की शाम वह कॉलेज से घर जा रहा था, तभी कॉलेज के ही फाइनल ईयर के छात्र शुभम पाटीदार, नीरज परमार, पराग तिवारी, गौरल किसेमर, मनीष नागरे, लीवेश सैनी औरअंकित विश्वकर्मा उसे घसीट कर हॉस्टल के अंदर ले गए। सीनियर्स की इस हरकत से वह काफ ी डर गया और जब उसने हिम्मत करके इस व्यवहार का कारण पूछा तो सभी ने मिलकर पहले तो उसे हाथ-घूसे से पीटा फिर बेल्ट से पीटने लगे। मन भर के पीटने के बाद सीनियर्स ने लात मारकर कमरे से बाहर कर दिया। कुछ दिनों तक दहशत के कारण छात्र ने किसी को कुछ नहीं बताया कि लेकिन उसे लगा कि उसकी चुप्पी के चलते दोबारा उस पर हमला हो सकता है तो उसने थाने पहुंचकर शिकायत कर दी।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.