Type Here to Get Search Results !

डेयरी में घुसे बदमाशों ने दूघ बहाया, दही फेका फिर संचालक को चाकू मार घायल कर दिया

पनागर में वारदात, दो कर्मचारी भी घायल, एफाआईआर 

जबलपुर। पनागर थाना क्षेत्र स्थित एक दूध डेयरी में दो बदमाशों ने पहले तो जमकर उत्पात मचाया और फिर संचालक और कर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया। बदमाशों के आतंक से पूरे मार्केट में दहशत फैल गई। डेयरी संचालक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस ने बताया कि जयप्रकाश वार्ड पनागर में रहने वाला शरद यादव बीती रात 10.30 बजे अपनी डेयरी में बैठा था। उसी दौरान क्षेत्र में रहने वाला अमित तिवारी और शेरू आए और कहने लगे कि अपने भाई शुभम को फोन लगाओ। शरद ने जब फोन लगाने से मना किया तो दोनों गाली-गलौज करते हुए पहले तो डेयरी के अंदर घुसे और फिर अमित ने उसका आईफोन उठाकर जमीन पर पटककर तोड़ दिया। शरद ने जब विरोध कि किया तो अमित और शेरू ने डेयरी में रखा करीब 100 लीटर दूध, कई किलो दही और पनीर सड़क पर फेक दिया। जब इससे भी मन नहीं भरा तो अमित ने पनीर काटने वाली चाकू उठाकर शरद पर हमला कर लहुलुहान कर दिया। अपने मालिक पर हमला होते देख दुकान के कर्मचारी अमन यादव और विकास यादव ने बीच-बचाव किया तो अमित ने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया। विवाद बढ़ता देख आसपास के लोगो ने भी बीच-बचाव का प्रयास किया लेकिन अमित ने चाकू लेकर उन्हें भी दौड़ा दिया। घटना में अमित सहित उसके दोनों कर्मचारियों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनका उपचार जारी है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.