Type Here to Get Search Results !

पुलिसकर्मी ने दो माह पहले खरीदी ई-स्कूटर, विस्फोट के साथ जलकर हुई राख

बैटरी को चार्ज करने लगाया था, चंद मिनटों में फुक गई

 भोपाल। ई-स्कूटर के बढ़ते चलन के बीच उनमें आग लगने, विस्फोट होने की घटनाएं भी सामने आने लगी है। मध्यप्रदेश में भोपाल के निशातपुरा इलाके में क्राइम ब्रांच में पदस्थ पुलिसकर्मी राहुल गुरु ने बेटी के लिए दो माह पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदा था और शनिवार की रात उसकी बैटरी चार्ज करने लगाया था। रात में अचानक उसकी बैटरी में आग लग गई और ई-स्कूटर जलने से ढांचा ही बचा। बताया जाता है कि जेल रोड के समीप रहने वाले राहुल गुरु क्राइम ब्रांच में कांस्टेबल हैं, उन्होने 12 वीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी श्रुति के लिए काया कंपनी की इलेक्ट्रिक स्कूटर 89 हजार रुपए में खरीदी थी। घर की पार्किग में खड़ी ई-स्कूटर चाजिर्ग में लगी थी तभी उसमें धमाके के साथ आग लग गई। घर की पहली मंजिल में खाना खा रहे परिवार दहशत में आ गए और नीचे देखा तो गाड़ी जल रही थी। सुचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई, लेकिन ई-स्कूटर पूरी तरह जल चुका था।

 ई-स्कूटर जलने, बैटरी में विस्फोट से मौत भी हो चुकी

 इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की देश में यह पहली घटना नहीं है। हाल ही में हैदराबाद में ई-स्कूटर की बैटरी में विस्फोट होने से एक बुजुर्ग की मौत हो चुकी है। स्थानीय पुलिस ने स्कूटर निर्माता कंपनी पर लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया था। इसके बाद केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ऐसी घटनाओं की जांच के लिए एक्सपर्ट कमेटी का गठन किया है। बताया जाता है कि भारतीय टू-व्हीलर्स में चाइनीज बैटरी लगती है। चीन में ये ठंडे तापमान के हिसाब से तैयार होती हैं। ज्यादा तापमान या ओवरचार्ज होने पर ब्लास्ट की आशंका रहती है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.