देवरी में हादसा, परिवार की खुशियां मातम में बदलीं
जबलपुर। रीवा से शटल में सवार होकर नातिन की शादी में शामिल होने देवरी रेलवे स्टेशन पहुंची वृद्धा चलती ट्रेन से उतरते समय अपना संतुलन खो बैठी और ट्रेन के पहियों की चपेट में आ गई। शटल ट्रेन वृद्धा के ऊपर से धड़धड़ाते हुए गुजर गई जिससे उसके दो टुकड़े हो गए। देवरी में जब नातिन के परिजनों को इस घटना की खबर मिली तो उनकी खुशियां मातम में बदल गईं। आज वहां पर बारात आने वाली है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने वृद्धा के शव को दो टुकड़ों में देखा तो उनका रो-रो कर बुरा हाल था। देवरी स्टेशन मास्टर द्वारा जीआरपी को सूचना दी गई, सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई के उपरांत शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना करते हुए घटना की पड़ताल शुरू कर दी है। जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार रीवा जिला के झंडा टोला सुरवारी थाना रीवा की रहने वाली 65 वर्षीय वृद्धा काशीबाई पटेल पति स्वर्गीय कंछेदी लाल पटेल की नातिन की शादी में शामिल होने के लिए रीवा से शटल ट्रेन में सवार होकर बीती रात जब वह देवरी स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास कर रही थी इसी दौरान वह अपना संतुलन खो बैठी और ट्रेन के नीचे आ गई। इस दुर्घटना में वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई जीआरपी ने पंचनामा कार्रवाई के उपरांत मर्ग कायम कर अग्रिम कार्रवाई की गई।