Type Here to Get Search Results !

बाल विवाह रोका, 15 साल की बच्ची के जबरन फेरे पड़वा रहे थे रिश्तेदार

शहपुरा  पहुंची महिला बाल विकास विभाग की टीम 

जबलपुर। अक्षय तृतीया पर एक मासूम नाबालिग बच्ची जबरन दुल्हन बन जाने से बचा ली गई। मामला शहपुरा तहसील के ग्राम कौलोन का है, यहां मात्र पंद्रह साल की एक बच्ची का उसके रिश्तेदारों द्वारा जबरन विवाह कराया जा रहा था, लेकिन अचानक ऐन वक्त पर जिला प्रशासन को इसकी सूचना मिल गई। आला अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी पुलिस-प्रशासन को लेकर आ पहुंचे। इससे मासूम बच्ची जबरन दुल्हन बनाए जाने से बचा ली गई। बताया जा रहा है कि जब प्रशासन की टीम यहां पहुंची तब फेरे होने की तैयारी पूरी हो चुकी थी और कुछ ही देर बाद फेरे होने वाले थे। इस दौरान पहुंचे अधिकारी-कर्मचारियों ने बच्ची के रिश्तेदारों को जम कर हड़काया और बाल विवाह रुकवा दिया। रिश्तेदारों को अधिकारियों ने दो टूक समझा दिया है कि बच्ची जब तक बालिग नहीं हो जाए विवाह करने की सोचना भी नहीं। फिलहाल आयोजन पर प्रशासन द्वारा विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.