Type Here to Get Search Results !

नेताजी सुभाष चंद बोस मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की सीटें हुई 250

शिवराज कैबिनेट की बैठक में निर्णय 

भोपाल। जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद बोस मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की सीटें 150 से बढ़ाकर 250 की जाएंगी। यह निर्णय शिवराज कैबिनेट की बैठक में लिया गया है। बैठक में अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई और निर्णय लिया गया कि ओंकारेश्वर में आचार्य शंकर की 108 फुट ऊंची प्रतिमा के लिए प्रस्तावित बजट को स्वीकृति दी गई। इसके अलावा कुसुम योजना फीडर सोलराईजेशन के अंतर्गत सभी कृषि फीडर्स का सोलराइजेशन किया जाएगा। इस योजना से किसानों को कृषि फीडर्स पर दिन में आठ घंटे तक बिजली मिल सकेगी। वहीं किसानों को बिना ब्याज के कर्ज आगे भी लगातार मिलता रहेगा। दोनों प्रस्तावों को बुधवार को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। प्रदेश के सात हजार 996 कृषि फीडरों को सौर उर्जा से उर्जीकृत किया जाएगा। इसके लिए एक हजार 250 मेगावाट क्षमता के सौर उर्जा संयंत्रों की स्थापना की जाएगी। वहीं जबलपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की सीट 150 से बढ़ाकर 250 की गई। इसके लिए 171 करोड़ 39 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है। वन ग्राम को राजस्व ग्राम में बदले के प्रस्ताव परभी विचार किया गया। 572 करोड़ 76 लाख रुपए की तीन सिंचाई परियोजनाओं की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई। ओंकारेश्वर में आचार्य शंकर की 108 फुट ऊँची बहु धातु प्रतिमा और पेडेस्टल कार्य के लिये 148 करोड़ 43 लाख 2 हजार रुपए की स्वीकृति दी। कैबिनेट ने कोरोना काल में बकाया बिजली बिलों से राहत देने मुख्यमंत्री विद्युत बिलों में राहत योजना-2022 का अनुसमर्थन किया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.