Type Here to Get Search Results !

प्लाट की रजिस्ट्री कराने की धमकी, टोल माफिया अमित खम्परिया पर एक और एफआईआर

संजीवनी नगर थाने पहुंचे पीड़ित, पुलिस कर रही जांच 

जबलपुर। टोल माफिया एवं चीटिंगबाज अमित खम्परिया के विरुद्ध संजीवनी नगर थाना में एक और एफआईआर दर्ज की गई है। चिटलर अमित खम्परिया ने प्लाट की रजिस्ट्री कराने के लिए मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अमित खम्परिया के विरुद्ध 294, 323, 506 एवं एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। संजीवनी नगर पुलिस ने बताया कि संजीवनी नगर निवासी राजेश झारिया ने एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा को जनसुनवाई में शिकायत देते हुए बताया था कि 24 फरवरी 2022 को करीब 12:30 बजे संजीवनी नगर स्थित प्लॉट पर उसे अमित खम्परिया मिला था। प्लॉट में उस समय राजेश के साथ संजय मोरवाल एवं अमित पटेल भी थे। अमित खम्परिया ने राजेश झारिया को जातिगत रूप से अपमानित करते हुए गाली गलौज करते हुए थप्पड़ मार दिया। खम्परिया ने धमकी देते हुए कहा कि प्लॉट की रजिस्ट्री करवाओ या अनुबंध पत्र की राशि वापस करो, जबकि उसका उक्त प्लॉट से कोई लेना देना नहीं है। शिकायत की जांच उपरांत पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.