Type Here to Get Search Results !

कुछ वक्त गुजारिए भंवरताल पार्क में, फूलों की खूबसूरत बहार में

जेएमसी कमिश्नर आशीष वशिष्ठ ने 206 उद्यानों में कराई व्यवस्थाएं 

जबलपुर। बसंत ऋतु के आगमन के साथ ही शहर में चंहुओर स्वच्छता की बयार बहने के साथ-साथ नगर निगम के उद्यानों में फूलों की बहार दिख रही है। कमिश्नर आशीष वशिष्ठ की सकारात्मक निगरानी में शहर में सभी जगह देखने को मिल रही है। खासकर शहर में बात स्वच्छता की हो या उद्यानों के रखरखाव तथा वहां व्यवस्था की, सारी चीजें नागरिकों के लिए व्यवस्थित कराई जा रही है। नगर निगम के प्रमुख उद्यान भंवरताल जो संस्कारधानी के लोगों के लिए दिल की धड़कन के समान है। यहां प्रतिदिन हजारों लोग स्वच्छ वातावरण और फूलों की खुशबू के बीच परिवार के साथ पार्क में बैठकर आनंद प्राप्त ले रहे हैं।

 फूलों की खूबसूरती, सेल्फी प्वाइंट

भंवरताल उद्यान इस समय विभिन्न प्रजातियों के खुशबूदार फूलों और पौधों से महकने लगा है। पार्क में आम के पौधों के ऊपर बौरा भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। सहायक आयुक्त अंकिता जैन, कार्यपालन यंत्री आदित्य शुक्ला, उपयंत्री सुरेन्द्र मिश्र, अनिल शुक्ला, के साथ-साथ सुपरवाईजर ओम प्रकाश दुबे, और अजरुन उपाध्याय की महती भूमिका है। दरअसल, निगम प्रशासन शहर में आम नागरिकों की आवश्यकताओं एवं उपयोगिताओं को ध्यान में रखते हुए अन्य अद्योसंरचना एवं विकास के कार्य भी कराए जा रहे हैं। जिसमें प्रमुख रूप से सभी उद्यानों को व्यवस्थित रखना और समय समय पर उसमें सुविधाओं का विस्तार कर रहा है। भंवरताल पार्क में नागरिकों के लिए सेल्फी प्वाइंट के रूप में एक बहुत सुन्दर, आकर्षक स्थल बना है। भंवरताल के अलावा शहर में नगर निगम द्वारा 206 उद्यान संचालित किये जा रहे हैं। प्रमुख रूप से डुमना नेचर पार्क, शिव नगर पार्क, चन्द्रशेखर आजाद पार्क, शैलपर्ण उद्यान, रानीताल, आधारताल, नेहरू उद्यान, आदि में नगर निगम द्वारा नागरिकों एवं सैलानियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मनोरंजन के लिए व्यवस्थाएँ संचालित हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.