Type Here to Get Search Results !

मार्बल फैक्टरी मालिक ने घरेलु नौकरानी की नाबालिग बेटियों से किया रेप का प्रयास

अधारताल थाना में एफआईआर, आरोपी गिरफ्तार 

जबलपुर। अधारताल में रहने वाले मार्बल फैक्ट्ररी संचालक ने घर में काम करने वाली महिला की नाबालिग बच्चियों से छेड़खानी और रेप का प्रयास किया। बच्चियों ने यह बात मां से बताई तो मामला पुलिस थाने चला गया। पुलिस ने मकान मालिक के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मां के साथ थाना पहुंची नाबालिग लड़कियों की शिकायत सुनकर पुलिस भी हैरान थी। जानकारी के मुताबिक 12 और 16 साल की लड़कियां अपनी मां के साथ अधारताल थाना पहुंची और अपने बयान में बताया कि आनंद नगर निवासी वसीम खान की स्लीमनाबाद में मार्बल फैक्ट्री है। वसीम खान के घर में उनकी मां झाडू-पौंछा का काम भी करती है। एक दिन मां के नहीं जाने पर वह दोनों वसीम के घर काम करने गईं, जहां वसीम खान ने दोनों को बंधक बनाते हुए शारीरिक रूप छेड़छाड़ कर दुराचार का प्रयास किया। विरोध करने पर वसीम ने उनके साथ मारपीट की और धमकाया। दोनों नाबालिग लड़कियों ने पुलिस को बताया कि वसीम खान बीते कई माह से उन पर बुरी नीयत रखते हुए हमेशा छेड़खानी कर प्रलोभन देता था। वसीम की धमकी के कारण उन्होने इस बात की चर्चा अपनी मां से भी नहीं की थी। ज्यादती होने पर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.