बुरहानपुर/25 फरवरी, 2022/-सघन पल्स पोलियो अभियान का एक मात्र चरण दिनांक 27 फरवरी, 2022 से 1 मार्च, 2022 तक आयोजित किया जाना है। जिसमें 0 से 5 वर्ष तक के बच्चो को पोलियों की खुराक पिलाई जायेगी।
कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर अधिकारियों/कर्मचारियों को मॉनीटरिंग हेतु ड्यूटी लगाई है, जो कि आवंटित ग्रामों में लगाये गये पोलियो बूथ एवं सुपरवाईजर की मॉनिटरिंग करेंगे। टीकाकरण दल में क्षेत्रों की संख्या अनुसार 2 टीकाकरण दल सदस्य रहेंगे जो कि पहले दिन केन्द्र पर एवं दूसरे दिन आवंटित क्षेत्र के प्रत्येक घर-घर जाकर छूटे 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चो को पोलियो की खुराक पिलायेंगे। नोडल अधिकारी केन्द्र पर निश्चित समयावधि में अनिवार्य रूप से पहुंचना सुनिश्चित करेंगे। टीकाकरण दल के सदस्य, सुपरवाईजर, नोडल अधिकारियों के निर्देशन में कार्य संपादित करेंगे।
