बुरहानपुर/25 फरवरी, 2022/-भारत शासन से प्राप्त निर्देशानुसार राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान दिनांक 27 फरवरी, 2022 से 1 मार्च, 2022 तक जिले में आयोजित किया जाना है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश सिसोदिया ने सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक जिला अस्पताल तथा खण्ड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुर तथा खकनार को निर्देशित किया है कि दिनांक 1 मार्च, 2022 को शासकीय अवकाश (महाशिवरात्रि) पर्व होने के कारण पल्स पोलियो अभियान अंतर्गत दिनांक 1 मार्च, 2022 को आयोजित की जाने वाली हाउस-टू-हाउस गतिविधी को 2 मार्च, 2022 को आयोजित करवाना सुनिश्चित करें।
Breaking News
Loading...
