बुरहानपुर/25 फरवरी, 2022/-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आत्म निर्भरता की ओर अग्रसर होकर अपने सपने को साकार कर रही है। ग्राम जयसिंगपुरा निवासी श्रीमति पूजा कुशवाह ने बताया कि मैं पहले गृहणी थी। मेरे समूह का नाम श्री कृष्णा है, मैं समूह में अध्यक्ष हूँ।
पूजा कुशवाह बताती है कि आजीविका मिशन से जुड़कर मैंने बीसी का प्रशिक्षण हासिल किया। तत्पश्चात मैं बैंक संबंधी कार्य करने लगी। मैंने बैंक के माध्यम से 2 लाख रूपये ऋण लेकर अपनी स्वयं की साड़ियों की शॉप प्रारंभ की है। इससे मेरी अच्छी खासी आमदनी हो रही है और मैं अपने परिवार का पालन-पोषण में सहयोग कर पा रही हूँ। मैं मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापित करती हूँ।
