बुरहानपुर/25 फरवरी, 2022/-पशुपालन एवं डेयरी, सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग तथा जिला प्रभारी मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल आज जिले के प्रवास पर रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मंत्री श्री पटेल भोपाल से प्रस्थान कर दिनांक 26 फरवरी, 2022 को प्रातः 5.40 बजे बुरहानपुर पहुँचेगें। तत्पश्चात वे प्रातः 10.30 बजे सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों से चर्चा करेंगे। प्रातः 11 बजे जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे तथा स्थानीय कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। जिसके बाद मंत्री श्री पटेल सायंकाल 4 बजे बुरहानपुर से बड़वानी के लिए प्रस्थान करेंगे।
