बुरहानपुर/25 फरवरी, 2022/-रोजगार के अवसर देने के उद्देश्य से जिले में रोजगारमूलक योजनाएं संचालित की जा रही है। वहीं जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र विभाग में संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को स्वयं का रोजगार स्थापित करने हेतु ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है। युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
बुरहानपुर निवासी श्री कुमार पानपाटील ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना की सहायता से स्वयं का कम्प्यूटर सेंटर स्थापित किया है। वे बताते है कि पहले मैं बेरोजगार था। बहुतसी जगह रोजगार की तलाश की लेकिन कही पर अवसर नहीं मिला। मुझे प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना की जानकारी प्राप्त हुई। तब मैंने जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र में कार्ययोजना तैयार कर आवेदन प्रस्तुत किया। जिसके बाद बैंक के माध्यम से मेरा 5 लाख रूपये का ऋण स्वीकृत हुआ। ऋण सहायता से आज मैंने अपना कम्प्यूटर सेंटर स्थापित कर लिया है। अब मैं अपने परिवार की आर्थिक मदद करने में सक्षम हो गया हूँ और मेरे जीवन में काफी सुधार आया है। इसके लिए मैं शासन और जिला प्रशासन को धन्यवाद देता हूंँ।
