कमजोर तीसरी लहर, जबलपुर में 14 दिन में 10वीं मौत, पॉजिटिव केस घटे
February 14, 2022
0
जबलपुर। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर कमजोर रहते उसका पीक गुजर गया, लेकिन जबलपुर में बीते 14 दिन में आज फिर 10 वीं मौत दर्ज की गई। सोमवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार 62 नए पॉजिटिव केस मिले और स्वस्थ होने पर 165 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। एक्टिव केसों की संख्या 459 हो गई। संक्रमण भले ही कम हो गया, लेकिन 9 फरवरी के बाद हर दिन कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति दम तोड़ रहा है। हालांकि बताया ये जा रहा है, कि ये वे मरीज हैं जो किसी अन्य गंभीर बीमारियों की चपेट के साथ कोविड संक्रमित हो गए। बहरहाल प्रदेश में रोजाना करीब हजार के आसपास नए संक्रमित सामने आ रहे हैं। इंदौर, भोपाल के बाद जबलपुर ऐसा जिला है, जहां पर अब तक 790 कोविड संक्रमितों की मौत को सरकारी रिकार्ड में दर्ज किया जा चुका है। कोविड की तीसरी लहर अब उन मरीजों पर भारी पड़ रही है, जो कि दूसरी बीमारियों से पहले से ही जंग लड़ रहे हैं।जबलपुर जिले में अब तक कोविड संक्रमितों की संख्या 66 हजार 712 पहुंच चुकी है।
Tags