Type Here to Get Search Results !

परीक्षा केन्द्राध्यक्षों एवं सहायक केन्द्राध्यक्षों को दिया गया प्रशिक्षण






कलेक्टर डा गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार आज दिनांक 12 फरवरी को माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल की परीक्षाओं में नियुक्त किए गए केंद्राध्यक्ष एवं सहायक केंद्राध्यक्षो का प्रशिक्षण एवं नियुक्ति आदेश का वितरण महारानी लक्ष्मी बाई शासक कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालाघाट में किया गया।इस ब्रीफिंग सत्र में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक कुमार की गरिमामय उपस्थिति रही कलेक्टर डा मिश्रा ने प्रशिक्षण में उपस्थित केन्द्राध्यक्षों और सहायक केन्द्राध्यक्षों से कहा कि वे बोर्ड परीक्षाओं का संचालन व्यवस्थित तरीक़े से पारदर्शिता के साथ माध्यमिक शिक्षा मंडल के निर्देशों के अनुरूप करें। जिले में कहीं से भी अव्यवस्था की सूचना नहीं आना चाहिए। सभी अपना काम जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ करें। परीक्षा के पहले बच्चों के मन में परीक्षा का डर या घबराहट न होने दें।मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुमार ने मंडल परीक्षाओं की गोपनीयता, विश्वसनीयता एवं मंडल के निर्देशानुसार परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी केंद्र अध्यक्ष एवं सहायक केंद्र अध्यक्षों को निर्देशित किया । श्री के एस पटले प्राचार्य एवं डॉ एमके जैन प्राचार्य द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर श्री जी डी नाईक सहायक संचालक, श्री आर के लटारे प्राचार्य, श्री मानवटकर प्राचार्य उपस्थित रहे।


*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.