Type Here to Get Search Results !

‘माय नेशन-माय वेलेंटाइन’ में बोला भाजपा युवा मोर्चा- देश और सैनिक सर्वाधिक प्रिय

भंवरताल पार्क में पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि जबलपुर। पुलवामा में शहीद हुए सेना के जवानों को श्रद्धांजलि देने हेतु भारतीय जनता युवा मोर्चा ने भंवरताल पार्क में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि हमारे लिए देश के सैनिक सबसे ज्यादा प्रिय हैं। युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में एवं भाजपा प्रदेश मंत्री आशीष दुबे के मुख्य आतिथ्य में ‘माय नेशन-माय वेलेंटाइन’कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें यह संदेश दिया गया कि हमारा सच्चा प्रेम राष्ट्र और देश के जवानों से है। राष्ट्र रक्षा के लिए दे देते हैं प्राण ... इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश मंत्री आशीष दुबे ने कहा कि देश के जवान अपना सर्वस्व न्यौछावर कर पूरी शक्ति के साथ देश की रक्षा में लगे रहते हैं और राष्ट्र रक्षा के लिए अपने प्राण तक त्याग देते हैं हमें सच्चा प्रेम इन्ही से है। युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने कहा कि आज के दिन जो लोग वैलेंटाइन मनाते हैं उनको अपना वैलेंटाइन देश और सैनिकों को मानकर सर्वाधिक प्रेम उनसे करना चाहिये क्योंकि राष्ट्र सर्वोपरि और सर्विप्रय है। सैनिक अपना घर परिवार भी इस देश को मानते हैं और निरन्तर हमारी और देश रक्षा के लिये सीमा पर डटे रहते हैं, जरूरत पड़ने पर अपने प्राण तक आहूत कर देते हैं। योगेंद्र सिंह ने कहा कि आज के दिन पुलवामा में देश के सैनिक मातृभूमि की रक्षा में शहीद हो गए थे उनके चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनको नमन करते हैं। इस अवसर पर जय रोहाणी, हरीश ठाकुर, अतुल दुबे, राज भटनागर, राहुल कपूर, अर्णव तिवारी, अभिषेक पॉल, रौनक अग्रवाल, आयुष चौबे, प्रणय गुप्ता, शानू दुबे, आकाश गुप्ता, शुभम अरिहंत, दीपक मंगलानी, अविनाश चमकेल, अनिकेत रावत, प्रतीक पांडे, आशु रजक, सपन यादव, शरद विश्वकर्मा, ईशान नायक, मोहित चौबे, यशराज शर्मा, अभिषेक सराफ, अकील अहमद, किशन लालवानी, अंकित फ्रांसिस, अनिकेत चौरिसया, मयंक मिश्र, गौरव मांझी, रोहन वैद्य, अर्पित दुबे, प्रियांश विश्वकर्मा, उमंग सोनी, गौरव चौरिसया, अभिषेक जायसवाल, शिवा रैकवार, शुभम रजक, राहुल तिवारी, सचिन यादव आदि उपस्थित थे।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.