Type Here to Get Search Results !

तलाक का केस चल रहा,थाने पहुंची पत्नी ने पति पर लगाया बलात्कार का आरोप

लार्डगंज थाने का मामला, सामान देने के बहाने घर ले गया था 

जबलपुर। पति-पत्नी के बीच चल रहे तलाक के केस के बीच अचानक बलात्कार का मामला सामने आया। पत्नि ने लार्डगंज थाने पहुंचकर आरोप लगाया कि उसके पति ने घर ले जाकर रेप कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि उजार पुरवा निवासी युवक पर उसकी पत्नी ने बलात्कार करने का आरोप लगा दिया, जबकि दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। जानकारी के मुताबिक युवती ने 2019 में कुटुम्ब न्यायालय में आवेदन दिया है और दोनों के बीच तलाक का केस चल रहा है। युवती वर्तमान में मदन महल थाना क्षेत्र में कालीधाम के समीप रह रही है। थाने पहुंची युवती ने पुलिस को बताया कि उसका पति मनीष मोहनकर उसे बाजार में मिला और उसे बहला-फुसलाकर घर ले गया और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। वहीं युवती के पति मनीष का कहना है कि पत्नी ने उससे कहा कि मेरा सामान घर में रखा है मुङो दे दो। वह उसे घर ले गया और तभी पत्नी ने प्यार का झांसा देकर संबंध बनाए और अब बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंच गई। पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.