Type Here to Get Search Results !

मधुर कोरियर कर्मी ने ग्राहक को पहुंचाने की बजाय खुद रख लिए लाखों के मोबाइल फोन

चोर निकला इंजीनियर, इंदौर से रीवा जाना था पार्सल 

जबलपुर । मधुर कोरियर सर्विस के कर्मचारी ने ग्राहक तक पहुंचाने की बजाया लाखों रुपए के मोबाइल फोन रख लिए। इंदौर से रीवा के लिए बुक किए गए पार्सल में 100 मोबाइल फोन थे, लेकिन जबलपुर से रीवा भेजने के पहले कर्मचारी ने 10 कीमती मोबाइल पार कर दिए। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के पास पहुंची शिकायत पर कार्रवाई करते हुए लार्डगंज पुलिस ने कुंडम निवासी मधुर कोरियर सर्विस के कर्मचारी दीपक मरावी को गिरफ्तार कर लिया। दीपक इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद यहां डिलीवरी मैन था।

 एक बाक्स कम होने पर चोरी का शक हुआ .

 लार्डगंज टीआई प्रफुल्ल श्रीवास्तव ने बताया कि नरघैया कोतवाली निवासी संदीप जैन ने मामले में शिकायत की थी। वे राइट टाउन जहांगीराबाद में सूर्या होटल के सामने गली में मधुर कोरियर सर्विस में मैनेजर हैं, जहां से माल डिस्ट्रीब्यूशन और बुकिंग का काम होता है। शिकायत में बताया गया कि इंदौर से जेई लेन मोबाइल इंडिया प्राइवेट लि. एसेसरीज इंदौर के द्वारा रीवा स्थित मुन्नालाल मिल्स स्टोर प्राईवेट लिमिटेड के नाम से 10 बाक्स में 100 मोबाईल की बुकिंग 29 नवंबर 2021 को की गई थी। माल इंदौर से जबलपुर में अनलोड होकर फिर रीवा पहुंचाया जाना था। 1 दिसंबर को जबलपुर स्थित मधुर कोरियर कार्यालय में पार्सल का एक बाक्स कम मिला। इस बॉक्स में 10 मोबाईल थे। ये घटना सुबह 8 से 10 बजे के बीच की थी। उस समय पूरे क्षेत्र में लाईट गोल थी। इस कारण सीसीटीवी रिकॉर्ड भी नहीं हो पाया। पुलिस ने 24 जनवरी को एफआईआर दर्ज कर दीपक मरावी निवासी बंदरिया थाना कुंडम को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने मोबाइल बाक्स चोरी करना स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर दो लाख दस हजार कीमती मोबाइल फोन बरामद कर लिए गए।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.