Type Here to Get Search Results !

एमपी में कोरोना के केस घटे, मौतों से चिंता बढ़ी, जबलपुर में भी घट गए पॉजिटिव केस

जबलपुर। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर अब जानलेवा बनती जा रही है। वहीं गुरुवार को मिली रिपोर्ट के अनुसार जबलपुर में 650 नए पॉजिटिव केस मिले और एक्टिव केसों की संख्या 5666 हो गई और सरकारी रिकार्ड में 1 मौत दर्ज की गई। मध्यप्रदेश में 26 जनवरी को 9532 नए केस मिले जबकि 21 जनवरी में 11,275 केस मिले थे। यानि बीते पांच दिन में 1744 केस कम हैं, लेकिन 5 दिन से लगातार हो रही संक्रमितों की मौत चिंता बढ़ा रही है। इधर, लगातार हो रही सेम्पलिंग के बाद भी ज्यादातर लोग सर्दी-बुखार से पीड़ित होने के बाद भी घर में ही इलाज करा रहे हैं, यही वजह है कि कोरोना संक्रमण की वास्तविक दर स्पष्ट नहीं हो रही है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.