बलदेवबाग में बिल्डिंग की ऊंचाई तक छूटा फब्बारा
जबलपुर। बलदेवबाग में फ्लाईओवर बनाने वाली कंपनी NCC ने लापरवाही से काम करते हुए मेन पाइप लाइन फोड़ दी। मौके पर पानी का फब्बारा बिल्डिंग की ऊंचाई तक गया। इस वजह से शनिवार को कई इलाकों में जलापूर्ति नहीं होगी।
निगम जल विभाग के कार्यपालन यंत्री जल कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि बल्देवबाग चौराहे पर फ्लाई ओव्हर निर्माण एजेंसी के द्वारा नाली खुदाई के दौरान मेन राईजिंग लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसकी मरम्मत कराई जा रही है। देर रात तक मरम्मत कार्य करने के कारण रमनगरा जलशोधन संयंत्र से 03 सितम्बर को भरी जाने वाली उच्चस्तरीय पानी टंकियों से प्रातःकालीन आंशिक रूप से जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में टेंकरों के माध्यम से जलापूर्ति कराई जायेगी। क्षेत्रीय नागरिकों को होने वाली असुविधा के लिए महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ,जल प्रभारी एम आई सी सदस्य एकता गुप्ता एवं निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ ने खेद व्यक्त किया है।
