लोगों की चप्पलें घिस जाती हैं अधिकारियों-कार्यालयों के चक्कर काटते-काटते
हरदा। आपकी समस्या का हल, आपके घर.....जी हां, ये वादा और दावा किया है शिवराज सरकार के कृषि मंत्री ओर तेज तर्रार नेता कमल पटेल ने। जनता को सम्बोधित करते हुए कमल पटेल ने जनता को लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति और भगवान बताते हुए कहा कि अब किसी को पंचायत, जनपद पंचायत, जिला पंचायत, तहसील, कलेक्ट्रेट के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। सरकार ने तय किया है कि अधिकारी जनता के घर जाकर समस्याओं का निराकरण करेंगे। मंत्री कमल पटेल ने कहा कि चीफ सेक्रेटरी से लेकर चपरासी तक 60 हजार करोड़ रुपये इनके वेतन में खर्च होते हैं। बुजुर्गों तक कि चप्पलें घिस जाती हैं अधिकारी और सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटते। अब ऐसा नहीं होगा। वीडियो में सुनें ओजस्वी भाषण।
