Type Here to Get Search Results !

बरसते पानी में अपराजेय विधायक ओंकार महाराज को अर्पित किए श्रद्धासुमन

23 वीं पुण्यतिथि निर्भय दिवस पर मेयर अन्नू सिंह ने किया स्मरण

 जबलपुर। पूर्व मंत्री एवं महाकोशल के अपराजेय विधायक स्व. ओंकार प्रसाद तिवारी महाराज की 23 वीं पुण्य तिथि मंगलवार को बरसते पानी में निर्भय दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर दमोह नाका स्थित ओंकार महाराज की मूर्ति स्थल पर मेयर जगत बहादुर सिंह अन्नू , पूर्व जेडीए चेयरमैन डॉ विनोद मिश्र, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज सहित जुटे सैकड़ों लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में मेयर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने महाराज की सेवा व समर्पण का स्मरण करते हुए उन्हें जबलपुर के विकास का इतिहास पुरुष बताया साथ ही साथ मेयर ने आने वाले समय में महाराज की स्मृति के कार्यक्रम में अपनी सहभागिता एवं भव्यता प्रदान करने की ईच्छा जाहिर की। नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज ने कहा कि पंडित ओंकार तिवारी का जनता के प्रति लगाव एवं निर्भीकता का आज कोई सानी नहीं है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री ओंकार महाराज के पुत्र अनिल तिवारी, आलोक तिवारी,अनूप तिवारी महाकोशल चेम्बर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष रवि गुप्ता, शिवम तिवारी, अजय तिवारी,अंतू जैन, मुन्ना भाईजान, राजीव गोयल, चप्पू गुप्ता, रजनीश दुबे, पीयूष विश्वकर्मा, जीवन अहिरवार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.