Type Here to Get Search Results !

आजाद पार्क में स्थापित क्रांतिवीर की प्रतिमा का मेंटेनेंस करने एमओयू साइन

तरुण शक्ति के आग्रह पर नगर निगम ने एनजीओ को सौंपी जिम्मेदारी

 जबलपुर। आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत क्रातिवीर अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का नियमित रख-रखाव करने नगर-निगम और कल्याणयु विकास समिति के बीच अनुबंध पत्र निष्पादित हो गया है। समिति द्वारा इस अनुबंध पत्र में दस्तखत कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि तरुण शक्ति संगठन द्वारा विगत कई सालों से यहां अमर बलिदानी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा को समुचित सम्मान दिलाने प्रयास किया जा रहा था। इस क्रम में पहले भी संगठन द्वारा यहां नई प्रतिमा की स्थापना प्रशासन भव्य समारोह आयोजित कर की जा चुकी है। उसी क्रम में अब मेयर जगत बहादुर सिंह अन्नू और नगर-निगम कमिश्नर आशीष वशिष्ठ के निर्देश पर संभाग क्रमांक-14 अंर्तगत आने वाले महाराजा अग्रसेन वार्ड के चंद्रशेखर आजाद पार्क में यह कार्य करने मैमोरेंडम ऑफ अंडर स्टैंडिंग (एमओयू) साइन किया गया है। इसमें कल्याणयु विकास समिति ने समर्पण और सहयोग की भावना प्रदर्शित करते हुए पूरे सहयोग का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर तरुण शक्ति के संस्थापक एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटैरया सहित नगर निगम के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक अजरुन यादव, एचएमएस से मोहित पटेल, कल्याणायु विकास समिति अध्यक्ष चेतन जैन, सचिव आर्जव जैन, कोषाध्यक्ष नीता सिंघई आदि सहित क्षेत्रीय नागरिक भी शामिल हुए।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.