बस ड्राइवर गिरफ्तार, कबूला गुनाह
भोपाल। बिलाबोंग स्कूल की बस में साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म की घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मीडिया के सामने परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने घटना की निंदा करते हुए एलान किया है कि प्रदेश की हर बस में , टैक्सी और पब्लिक ट्रांसपोर्ट में लगे वाहन में पैनिक बटन लगाया जाएगा जिससे कुकर्म करने वाले को तत्काल पकड़ा जा सकेगा। हर स्कूल बस में महिला आया बाई रखना अनिवार्य होगा। सुनें क्या कहा मंत्री ने।
