4 दिन की रिमांड में कई राज खुलने की संभावना
जबलपुर। ईओडब्ल्यू की रेड के बाद नागपुर एयरपोर्ट पर गिरफ्तार द बोर्ड ऑफ एजूकेशन चर्च ऑफ नार्थ इंडिया के बिशप प्रेम चंद सिंह से हुई पूछताछ में खुलासा हुआ है कि बिशप ने मिशन कम्पाउंड क्षेत्र के 2 बेशकीमती प्लॉट को सुनियोजित तरीके अपने नाम पर रजिस्ट्री करा ली है। पीसी सिंह ने निर्धारित कीमत से करीब आधी कीमत मिशन को अदा कर प्लॉट की रजिस्ट्री अपने नाम पर कराई है। ईओडब्ल्यू टीम द्वारा जब्त किए गए दस्तावेज की जांच की जा रही है। ईओडब्ल्यू ने बिशप को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है, जिससे संबंधित जब्त रकम व दस्तावेजों के संबंध में पूछताछ चल रही है। नागपुर से गिरफ्तार हुए पीसी सिंह से ईओडब्ल्यू सहित अन्य एजेंसियां पूछताछ कर रहीं हैं।
मिशन को दी कम राशि, अपने नाम करा ली प्रापर्टी
. बिशप पीसी सिंह से संबंधित संपूर्ण कार्रवाई एवं पूछताछ डीजी ईओडब्ल्यू अजय शर्मा के निर्देशन पर एडीजी ईओडब्ल्यू मोहम्मद शाहिद अबसार एवं अन्य एजेंसियों द्वारा समन्वय बनाकर किया बनाया गया है। ईओडब्ल्यू ने आरोपी बिशप पीसी सिंह, बीएस सोलंकी तत्कालीन असिस्टेंट रजिस्ट्रार फर्म्स एंड संस्था के विरुद्ध धारा 406, 420, 668, 47, 120 बी का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था। जानकारी के अनुसार बिशप पीसी सिंह ने मिशनरी की जमीन की बिक्री करते हुए कम कीमत में अपने नाम पर 2 प्लॉट खरीदे हैं। रजिस्ट्री दिनांक के समय जमीन की वाजिब कीमत से आधे रुपए जमा करने के बाद रजिस्ट्री कराने की बात सामने आई है। अधिकारियों द्वारा चल रही पूछताछ में पीसी सिंह ने 2 प्लॉट की रजिस्ट्री कराने की बात स्वीकार की है। पीसी सिंह ने इन दोनों प्लॉट को खरीदने के लिए मिशनरी की निर्धारित गाइड-लाइन का पालन नहीं किया है
