शिक्षक दिवस के पहले गुरु वंदना, एयर वाइस मार्शल भी जबलपुर आए
जबलपुर। पंडित लज्जशंकर झा मॉडल हाई स्कूल में शिक्षक दिवस के पहले भूतपूर्व छात्रों ने गुरुवंदना की और गरिमापूर्ण समारोह में 55 से अधिक शिक्षकों का सम्मान कर स्वयं को गौरवांवित महसूस किया। इस अवसर पर इंडिया कोविड हेल्प ग्रुप के योद्धाओं को भी सम्मानित किया गया। वर्षो बाद मिले पुराने दोस्तो-सहपाठियों का सम्मेलन अदभुत रहा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में इस स्कूल के छात्र रहे एयर वाइस मार्शल संजीव घुराटिया उपस्थित रहे।
पुराने दिनों की याद ताजा की देश-विदेश से आए भूतपूर्व छात्रों ने
मॉडल स्कूल में आयोजित मॉडेलियन के समारोह में देश-विदेश और प्रदेश भर से आए पुराने छात्रों ने मिल कर जहां गुरुवंदना की, वहीं आपस में मिलकर पुराने दिनों की याद ताजा की। समारोह में वयोवृद्ध औरसेवानिवृत्त हो चुके गुरुओं का वंदन किया गया। इसमें गुरुवर एसपी स्थापक, आईपी तिवारी, विद्याशंकर चौकसे, डॉ. रवीश बाजपेयी, लक्ष्मीकांत श्रीवास्तव, डॉ. प्रेमनारायण अग्निहोत्री, आरएस द्विवेदी, वीवी भारद्वाज, आरसी गुप्ता, एनपी उपाध्याय, डीआर पटेल, तारा दुबे, एमपी यादव आदि गुरुओं का वंदन किया गया। कार्यक्रम 1983 बैच के छात्र एयरवाइस मार्शल संजीव घुराटिया के मुख्य आतिथ्य और 1972 बैच के डॉ. जितेंद्र जामदार के विशिष्ठ आतिथ्य में हुआ। समारोह में 1970-71-72 बैच के 50 वर्ष और 1995-96-97 बैच के 25 साल पूरे होने पर आए छात्र भी शामिल हुए। इसमें 1970 बैच के अटल टनल प्रमुख इंजीनियर सतीश पटलेकर, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभय सप्रे सहित चिकित्सा, इंजीनियरिंग, व्यवसायी आदि-आदि क्षेत्रों से पूर्व छात्र जबलपुर आए। वहीं 1996 बैच के मोहित स्थापक नाव्रे, 97 के योद्धामन्यु पांडे मुंबई, शैलेष मिश्र अहमदाबाद, कौशिक गुप्ता मुंबई, यशवंत झारिया लुधियाना, आशीष साहू नाव्रे, आशीष देवपुरिया बैंगलौर, डॉ. अजय पांडे रायपुर, डॉ. विकास पारे भोपाल, सौरभ दुबे दिल्ली सचिव गृह मंत्रलय आदि भी जबलपुर पहुंचे। पूर्व एडिशनल कलेक्टर आलोक श्रीवास्तव 1974 बैच द्वारा स्कूल के इतिहास पर यादों का बक्सा नामक रचित पुस्तक का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में मॉडेलियन सचिव हिमांशु राय, संयुक्त सचिव युवराज जैन गढ़ावाल, कोषाध्यक्ष योगेंद्रनाथ भार्गव, सहसचिव बांकेबिहारी ब्यौहार, रजत जयंती वर्ष 1995-96-97 के संयोजक परिमल चतुव्रेदी, रोहित तिवारी हीरा, आदेश कुमार राठौर सहित अखिल मिश्र, पत्रकार पीयूष बाजपेयी, आदेश श्रीवास्तव, रीतेश पिपरसानिया आदि भी मौजूद रहे।

