Type Here to Get Search Results !

अंधत्व के खिलाफ एक आवाज, जीते जी करो नेत्रदान, रैली में निकले खास और आम


बरसते पानी में जनजागरण, नेत्रहीन बच्चियों ने दिखाई हरी झंडी 

जबलपुर। अंधत्व के खिलाफ जन जागरण अभियान के तहत परंपरागत तरीके से रैली निकाली गई। राइट टाउन स्टेडियम से प्रारंभ होने वाली जनजागरण रैली को नेत्रहीन बालिकाओं द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। बरसते पानी में शामिल शहर के हर खास और आम नागरिक ने एक ही आवाज बुलंद की...जीते जी करो नेत्रदान। देवजी नेत्र बैंक के तत्वावधान में निकाली गई रैली में मेयर जगत बहादुर सिंह अन्नू , रेड क्रास सोसायटी अध्यक्ष एवं कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी, रेडक्रास के उपाध्यक्ष एवं ग्लोबल ग्रुप के चेयरमैन सौरभ बड़ेरिया, डॉ जितेंद्र जामदार विधायक अशोक रोहाणी, विनय सक्सेना, कमलेश अग्रवाल,डॉ पवन स्थापक, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष राजेश मिश्र, नि:शक्तजन आयुक्त संदीप रजक ,सीएमएचओ डॉ संजय मिश्र, मेडिकल कॉलेज की उप अधीक्षक डॉ ऋचा शर्मा, डॉ चैताली हर्षे,भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक डॉ अश्विनी त्रिवेदी, विवेक जैन सहित शहर के गणमान्य लोगों ने अगुवाई की। राइट टाउन स्टेडियम से सुबह निर्धारित समय पर जनजागरण रैली का शुभारंभ हुआ। दरअसल, सुबह से बारिश शुरू हो गई थी इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए थे। रैली में सक्षम महाकोशल सहित अनेक संस्थाओं के पदाधिकारी व बच्चों सहित नेत्रहीन कन्या विद्यालय की छात्रएं शामिल रहीं। ट्रायसाइकिल में चल रहे दिव्यांगों ने रैली में नेत्रदान के नारे लगाए। जनजागरण रैली तीन पत्ती चौक, मालवीय चौक बड़ा फुहारा, अंधेरदेव आदि मार्गो से निकली, जहां अनेक संस्थाओं ने स्वागत किया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.