Type Here to Get Search Results !

दुराचार-पास्को एक्ट के एक-एक केस की विवेचना का ब्यौरा लिया एसपी ने

पुलिस कंट्रोल रूम में लंबित मामलों पर विवेचकों की लगी क्लास 

जबलपुर। महिलाओं एवं बच्चियों के साथ होने वाले अपराधों की समीक्षा में एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने संबंधित विवेचकों की जमकर क्लास ली। पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधिकारियों व दुराचार सहित पास्को एक्ट के एक-एक मामले का ब्यौरा लेते हुए एसपी ने जिन प्रकरणों में विवेचकों की संजीदगी रही, उनमें शाबाशी दी और जिनमें कमी पाई गई उनमें संबंधित विवेचक को हिदायत के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में एएसपी (शहर दक्षिण) संजय कुमार अग्रवाल एवं डीएसपी महिला अपराध पूजा पाण्डेय, सीएसपीअधारताल प्रियंका करचाम,डीएसपी ग्रामीण अपूर्वा किलेदार की उपिस्थति में दुराचार एवं पाक्सो एक्ट के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। बैठक में विवेचक एवं सम्बंधित थाना प्रभारी प्रकरण की डायरी सहित कन्ट्रोल रूम में तलब किए गए थे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.