भोपाल में धमाकेदार स्वागत, इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय का हाथ पकड़कर मंच पर ले गए
भोपाल। कांग्रेस से भाजपा में आने के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रदेश प्रवास में हर बार सुर्खियां बटोरीं, लेकिन इस बार राजधानी में जुटे भाजपा दिग्गजों के बीच अलग ही जलवा दिखाया। सिंधिया ने इसके लिए खास दिन चुना जब पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव भाजपा की कामकाजी बैठक के लिए आये थे। सिंधिया के स्वागत में समर्थकों का जबरदस्त उत्साह रहा। इससे पहले इंदौर में एमपी क्रिकेट एशोसिएशन के कार्यक्रम में भाजपा दिग्गज कैलाश विजयवर्गीय को नीचे बैठा देखकर सिंधिया स्वयं मंच से नीचे उतरे और विजयवर्गीय को सम्मान के साथ हाथ पकड़कर मंच तक ले गए। सिंधिया और कैलाश विजयवर्गीय की नजदीकियों के कई राजनीतिक निहितार्थ माने जा रहे हैं।
