Type Here to Get Search Results !

एनएचएआई से मुआवजा भी ले लिया फिर भी तानकर रखी थी तीन मंजिला होटल

नेशनल हाइवे में बाधक भवन पर चला प्रशासन का बुल्डोजर

 जबलपुर। नेशनल हाइवे चौड़ीकरण में बाधा बनी तीन मंजिला होटल को प्रशासन के अमले ने बुल्डोजर चलाकर गिरा दिया। होटल मालिक सतीश नायडू ने एनएचएआई द्वारा किए गए सव्रे के बाद 34 लाख रुपए मुआवजा भी ले लिया था, इसके बाद भी तीन मंजिला होटल तानकर रखा था। होटल संचालक के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त एक्शन लेते हुए उसके तीन मंजिला भवन पर बुल्डोजर चला दिया। बताया जा रहा है कि जबलपुर तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम घाना जहां पर नेशनल हाइवे का चौड़ीकरण किया जा रहा है। यहां सतीश नायडू द्वारा एक मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में होटल संचालित की जा रही थी। इसके निर्माण और जमीन संबंधी अनियमितताओं की जांच के बाद पता चला कि इसका मुआवजा दिया जा चुका है। इसके बाद भी होटल मालिक भवन खाली नहीं कर रहा था बल्कि कार्रवाई के लिए आने वाले एनएचएआई के अधिकारी और कर्मचारियों को धमका रहा था। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी और एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देशन में अवैध कब्जाधारियों, अतिक्रमणकारियों के खिलाफ की जा रही सख्त कार्रवाई के तहत गुरुवार को एसडीएम जबलपुर पीके सेनगुप्ता के निर्देशन में तहसीलदार स्वाति सूर्या सहित पुलिस प्रशासन के अमले होटल पर कार्रवाई की।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.