यूडीसी पुष्पा बैन ने बैंक एनओसी के मांगे थे 5 हजार रुपए
जबलपुर। लोकायुक्त पुलिस ने हाउिसंग बोर्ड के धनवंतरिनगर स्थित कार्यालय में छापा मारकर सम्पत्ति अधिकारी की वरिष्ठ सहायक पुष्पा बैन को 5 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। फरियादी जगदीश विश्वकर्मा ने लोकायुक्त एसपी संजय साहू से शिकायत में बताया था कि यूडीसी पुष्पा बैन द्वारा उसे बैंक की एनओसी देने के लिए रिश्वत की मांग की जा रही है। एसपी के निर्देश पर लोकायुक्त टीम ने कार्यालय में ट्रैप कार्रवाई की। बताया जाता है कि शिकायतकर्ता जगदीश विश्वकर्मा ने कई बार पुष्पा बैन से सम्पत्ति अधिकारी के कार्यालय जाकर बैंक एनओसी मांगी थी।
फरियादी 3 महीने से कार्यालय के चक्कर लगा रहा था
शिकायतकर्ता जगदीश प्रसाद विश्वकर्मा निवासी महाराजपुर हाउिसंग बोर्ड ने बताया कि मेरे मकान को हाउिसंग बोर्ड द्वारा गलती से सड़क दर्शा दी गई थी। जिसकी शिकायत जून महीने में की गई थी, लेकिन सुधार के लिए लगातार 3 महीने से चक्कर काटने मजबूर किया जा रहा था। वही यूडीसी पुष्पा बैन द्वारा 5 हजार की रिश्वत भी मांगी जा रही थी। जिसकी शिकायत उन्होंने लोकायुक्त एसपी संजय साहू से की थी। रिश्वत की मांग करने पर की गई शिकायत का लोकायुक्त एसपी नं परीक्षण कराने के बाद छापामार कार्रवाई के निर्देश दिए। शिकायतकर्ता ने यूडीसी पुष्पा बैन को बैंक की एनओसी के रिश्वत की एवज में 5 हजार दिए, उसी दौरान लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया। ट्रैप दल में इंस्पेक्टर नरेश बहरा, मंजू तिर्की सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।
