Type Here to Get Search Results !

बिजली चोरी का ‘ऑन स्पॉट स्टिंग ऑपरेशन’, कांग्रेस ने बिजली अफसरों पर लगाए गंभीर आरोप



नगर निगम की स्ट्रीट लाइट से साहबों के बंगले रोशन: सौरभ नाटी शर्मा 

जबलपुर। बिजली उपभोक्ता अधिकार आंदोलन के सूत्रधार एवं प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सौरभ नाटी शर्मा ने ‘ऑन स्पॉट स्टिंग ऑपरेशन’ कर बिजली विभाग के अफसरों पर बिजली चोरी का आरोप लगाया है। इसका वीडियो जारी कर कांग्रेस नेता ने दावा किया है कि स्ट्रीट लाइट के पोल से सीधे कनेक्शन लेकर बिजली कंपनी के आला अधिकारियों के बंगले रोशन हो रहे हैं और बिल नगर निगम को भरना पड़ रहा है। इस ऑपरेशन के लिए कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कई दिन परिश्रम करने की बात कही है।

 कई वर्षो से हो रही चोरी, गोरखपुर थाने में की शिकायत

 सौरभ नाटी शर्मा ने बिजली चोरी का वीडियो जारी कर बताया कि बिजली कंपनी के आला अधिकारी जो कि प्रदेश में सुदृढ़ बिजली व्यवस्था मुहैया कराने का दावा करते हैं उनके द्वारा कई वर्षों से चोरी की बिजली जलाई जा रही है और यह कोई छोटे अधिकारी नहीं हैं बल्कि बिजली विभाग के सीएमडी, पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के एमडी, मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के एमडी., पश्चिम क्षेत्न विद्युत वितरण कंपनी के एमडी सहित दर्जनों अधिकारी शामिल हैं। शर्मा ने यह दावा किया कि अफसरों के बंगलों में कई वर्षो से चोरी की बिजली जलाई जा रही है। जिसकी शिकायत नगर निगम कमिश्नर से भी की जाएगी। कांग्रेस नेता सम्मति सैनी, चिंटू चौकसे, रवींद्र कुशवाहा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश यादव, राजेंद्र मिश्र, अनुभा शर्मा, खुर्शीद अंसारी, संदीप जैन, सुमित चौहान, समर्थ मिश्र, मो. इम्तयाज,इमरान हुसैन, शुभम अग्रवाल, राहुल यादव आदि ने गोरखपुर थाने में बिजली चोरी की लिखित शिकायत दी है और मांग की है कि बिजली चोरी की एफआईआर दर्ज की जाए।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.