Type Here to Get Search Results !

रिमझा की अवैध कॉलोनी ‘ओम परिसर’ में बने मकानों पर प्रशासन का बुल्डोजल चला

तहसीलदार, सीएसपी सहित पुलिस बल पहुंचा 

जबलपुर। भू-माफिया के खिलाफ लगातार जारी जिला प्रशासन की मुहिम अंतर्गत तहसील अधारताल के ग्राम रिमझा में बन रही अवैध कॉलोनी पर प्रशासन का बुल्डोजर चल गया। बिल्डर ने बिन परमिशन लोगों को झांसा देकर प्लाट बेचकर मकान बना दिए। सुबह से यहां जिला प्रशासन की टीम द्वारा पुलिस बल लगा कर नगर-निगम अमले से किए गए अवैध निर्माण तोड़ दिए। बताया जा रहा है कि यहां खसरा नंबर 179/2 जो कि लगभग 25 हजार वर्गफुट भूमि पर ओम परिसर के नाम से अवैध कॉलोनी बन रही है। इस ओम परिसर नाम से बनी अवैध कॉलोनी में हुए पांच हजार वर्गफुट पर अवैध निर्माण को प्रशासन की टीम ने बुल्डोजर चला कर तोड़ डाला। कार्रवाई के दौरान अवैध निर्माण करने वाले कॉलोनाईजर्स और कुछ लोगों ने विरोध जताया, लेकिन प्रशासन के अमले ने किसी की नहीं सुनी। यहां तहसीलदार राजेश सिंह, सीएसपी तुषार सिंह अतिरिक्त तहसीलदार संदीप जायसवाल, थाना प्रभारी रीना पांडे सहित नगर-निगम की अतिक्रमण शाखा और भवन शाखा के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि अवैध कॉलोनी बनाने वालों ने तमाम नियम कायदों को दरकिनार कर निर्माण कर लिया था। इसमें पटवारी और राजस्व निरीक्षक की रिपोर्ट लेने के बाद प्रशासन ने यह एक्शन लिया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.