जबलपुर। उखरी तिराहे पर दो कारों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई, हादसे में 4 कार सवारों को गंभीर चोट लगने की खबर है। बताया जाता है कि तेज रफ्तार और रॉन्ग साइड के कारण एक्सीडेंट हुआ। मोके पर तत्काल कोतवाली CSP प्रभात शुक्ला सहित गोहलपुर पुलिस पहुंची। उसी वक्त मेयर जगत बहादुर सिंह अन्नू वहाँ पहुंचे और पुलिस की मदद से घायलों को लेकर मेट्रो हॉस्पिटल पहुंचे। बताया जाता है कि 4 घायलों में दो की हालत गंभीर है।
Breaking News
Loading...
