Type Here to Get Search Results !

पत्नी से दूर रहकर नाबालिग बेटी से रेप करने वाले पिता को रांझी पुलिस ने किया गिरफ्तार

दो साल से पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताई दास्तान

 जबलपुर। बाप-बेटी के रिश्ते को कलंकित करने वाले पिता को रांझी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 15 साल की नाबालिग लड़की ने पुलिस को पिता की करतूत बताई और कहा कि मां से अनबन के बाद उसका पिता उसे अपने साथ रखा था और पत्नी जैसा व्यवहार करते हुए बीते दो साल से उसके साथ ज्यादती कर रहा था। रांझी थाना क्षेत्र के रिछाई में रहने वाली किशोरी ने पुलिस को बताया कि मझौली के ग्राम पौड़ी निवासी पिता व मां में किसी बात पर विवाद हो गया था तब से पिता अपने दो बच्चों को लेकर अलग रहने लगा था। रिछाई स्थित दालमिल में काम करने के बाद जब वह घर आता था तो रात में उसे अपने साथ सोने मजबूर करता था। दो साल से पीड़ा ङोल रही नाबालिग लड़की ने परेशान होकर रांझी थाने में पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया और पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.