Type Here to Get Search Results !

भाजपा नेता ने नौकरी दिलाने किया युवती का दैहिक शोषण, भोपाल में एफआईआर

मंत्री को लिखा सिफारिशी पत्र सोशल मीडिया में वायरल

 जबलपुर। भोपाल के टीटी नगर थाने में जबलपुर के भाजपा नेता शशिकांत सोनी के खिलाफ एक युवती ने बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई है। गोराबाजार निवासी 28 वर्षीय युवती का आरोपी है कि भाजपा नेता ने नौकरी दिलाने के नाम पर उससे 1 लाख 80 हजार रुपए लिए और भोपाल में मंत्री से बात करने के बहाने ले जाकर रेप किया। युवती को डाटा ऑपरेटर की नौकरी दिलाने के नाम पर भाजपा नेता द्वारा शरीरिक शोषण का मामला प्रकाश में आने के बाद भाजपा में खलबली मची है। 

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया का मेंबर है शशिकांत सोनी

. गोराबाजार निवासी युवती ने टीटी नगर थाना पुलिस को बताया कि वह प्राइवेट कंपनी में कम्प्यूटर ऑपरेटर का काम करती है। करीब 5 महीने पहले नगर निगम जबलपुर के कार्यालय नौकरी की तलाश में गई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात भाजपा नेता शशिकांत सोनी से हुई। सोनी ने रिज्यूम और डॉक्यूमेंट देखने के बाद जबलपुर या भोपाल नगर निगम में सरकारी नौकरी लगवाने की बात कही थी। भाजपा नेता ने युवती से नौकरी दिलाने के नाम पर 1 लाख 80 हजार रूपए की डिमांड की। पीड़िता ने जब पैसे का बंदोबस्त कर लिया, तब भाजपा नेता ने यह कह कर टाल दिया कि जबलपुर में कोई काम नहीं होता है। सारे नेता भोपाल में बैठते हैं। इसके बाद भाजपा नेता 5 जून को कार में बैठाकर उसे भोपाल लेकर गया था। नौकरी दिलाने के नाम पर भाजपा नेता दैहिक शोषण करता रहा। भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के पूर्व जिला संयोजक शशिकांत सोनी खुद को एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया का सदस्य बताता है और अपने लेटर पैड पर उसने नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह को पत्र लिखकर नौकरी देने की सिफारिश भी की। यह पत्र और भाजपा नेता के मुख्यमंत्री व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के साथ फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। इस संबंध में भाजपा महानगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने कहा कि इस मामले की जानकारी मिली है, इस संबंध में शशिकांत सोनी से स्पष्टीकरण लिया जाएगा और प्रदेश कार्यालय को पत्र भी लिखा जाएगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.