Type Here to Get Search Results !

आरएसएस का दुष्प्रचार है कि मुसलमान 2050 में हो जाएंगे बहुसंख्यक : दिग्विजय सिंह

भाजपा के पास नहीं बचा कोई मुद्दा, देश के ज्वलंत मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश 

जबलपुर। पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने कहा है कि भाजपा व आरएसएस लगातार दुष्प्रचार कर रहे हैं कि सन 2050 तक मुसलमान भारत में बहुसंख्यक हो जाएंगे। पत्रकारों से बातचीत में दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा के पास कोई मुद्दा बचा नहीं है और देश के नागरिकों का ध्यान भटकाने लगातार ऐसी बातें कहीं जाती हैं। उन्होने कहा कि मुसलमान किसी भी सूरत में देश में 18 प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकते क्योंकि उनकी परिस्थतियां ही वैसी नहीं हैं। वहीं आरएसएस यह गलत कह रहा है कि मुसलमान दर्जनों बच्चे पैदा कर अपनी आबादी बढ़ा रहे हैं। इसी नफरत और हिंसा को मिटाने तथा सद्भाव बढ़ाने राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्र पर निकले हैं। यात्र का प्रवेश मध्यप्रदेश में नवम्बर माह में बुरहानपुर से होगा। 36 सौ किलोमीटर की इस यात्र में लगभग 17 दिन में सात सौ किलोमीटर तक मध्यप्रदेश के बाद यात्र आगे निकल जाएगी। इसका समापन श्रीनगर में होगा। 

 राहुल गांधी की यात्र को भी कर रहे बदनाम

 भारत जोड़ो यात्र सम्बंधित विस्तृत जानकारी देते हुए दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि यात्र को बदनाम किया जा रहा है। जबकि यात्र का लाइव प्रसारण चल रहा है, फिर भी अर्नगल बातें कही जा रही हैं। दरअसल, भाजपा के पास अब कहने को कुछ रह नहीं गया है और न ही मुूद्दा बचा है इसलिए यह बयानबाजी चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टारगेट पर राहुल गांधी लगातार हैं ,लेकिन इससे कुछ नहीं हो रहा, जनता सब समझ रही है। दिग्विजय सिंह ने संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनका हृदय परिवर्तन हो रहा है यह अच्छी बात है। डॉ. मोहन भागवत को मौलाना साहब ने राष्ट्रपिता क्यों कहा यह उन्ही से पूछो लेकिन इससे यह स्पष्ट है कि संघ का दबाव कितना ज्यादा है। पत्रकार वार्ता के दौरान रामेश्वर नीखरा, विधायक तरुण भनोत, राधेश्याम चौबे, विवेक अवस्थी, टीकाराम कोष्टा आदि भी मौजूद रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.