Type Here to Get Search Results !

जलसंसाधन विभाग के ऑडीटर को ठेकेदार से 15 हजार की रिश्वत लेते ईओडब्ल्यू ने पकड़ा

डिपाजिट मनी रिलीज करने मांगी थी रिश्वत, भागने की कोशिश में दबोचा

 जबलपुर। आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) की टीम ने गुरुवार को जल संसाधन विभाग के हिरण डिवीजन में छापामार ऑडिटर को 15 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ऑडीटर संदीप मसके ने ठेकेदार नरेंद्र सिंह परिहार से डिपाजिट मनी रिलीज करने रिश्वत मांगी थी। आवेदक परिहार ने ईओडब्ल्यू एसपी देवेंद्र प्रताप सिंह से शिकायत की थी जिसकी जांच के बाद ट्रैप कार्रवाई की गई। टीम ने ऑडिटर संदीप मसके को उसके कार्यालय से गिरफ्तार किया, जहां वह नरेंद्र सिंह परिहार से रिश्वत ले रहा था। ऑडीटर ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उसे दबोच लिया। आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो एसपी ने बताया कि जल संसाधन विभाग के हिरण डिवीजन में पदस्थ ऑडिटर संदीप मसके आवेदक नरेंद्र सिंह परिहार की सुरक्षा निधि जो कि तकरीबन 12 लाख रूपए थी उसे वापस करने के एवज में 15 हजार रूपए रिश्वत मांग कर रहा था। शिकायत को सही पाते हुए डीएसपी एवी सिंह के नेतृत्व में ईओडब्ल्यू की टीम जल संसाधन विभाग के हिरण डिवीजन में पहुंची जहां आडिटर संदीप मसके को 15हजार रु पए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.