आईजी-डीआईजी सहित एसपी ने पहुंचे, सराफा एसो. ने भेंट किया इनाम
जबलपुर। प्रदेश की सबसे बड़ी नकबजनी में शुमार पायलवाला गोल्ड शोरूम के ताले काटकर करीब साढे 5 करोड़ की चोरी की पतासाजी कर 10 किलो सोना बरामद करने वाली पुलिस टीम को शाबाशी के बाद सार्वजनिक समारोह में सम्मान मिला। लार्डगंज थाना परिसर में आयोजित समारोह में टीम में शामिल पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों का सराफा एसोसिएशन ने सम्मान किया और दो लाख 51 हजार की राशि बतौर इनाम भेंट की। समारोह की खास बात ये रही कि हौसला बढ़ाने एडीजी व जबलपुर जोन के आई जी उमेश जोगा, डीआईजी आरआरएस परिहार एवं एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा मौजूर रहे। चोरी की पड़ताल को पुलिस ने चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए करीब 15 दिन की पतासाजी के बाद 3 चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया संपूर्ण मशरूका बरामद कर लिया था। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों सहित 107 जांच अधिकारियों को सम्मानित किया। समारोह में एएसपी गोपाल खांडेल, एएसपी समर वर्मा, सीएसपी प्रभात शुक्ला, अखिलेश गौर, डीएसपी सुशील चौहान, अंकिता खातरकर, निरीक्षक शबाना परवेज, नीता जैन एफएसएल, टीआई मधुर पटेरिया, अनिल गुप्ता, नीरज वर्मा, पुलिस कंट्रोल रूम प्रभारी रवींद्र सिंह, रक्षित निरीक्षक सौरभ तिवारी, रामसनेही शर्मा,मृदुलेश शर्मा, रूबी सिंह, मोहम्मद नसीम सहित 107 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सराफा एसोशिएशन के अध्यक्ष राजा सराफ, उपाध्यक्ष राजेश सराफ, राजेंद्र सराफ, अलोक, अनूप अग्रवाल, महेंद्र ओसवाल, सुनील सोनी एवं पायलवाला गोल्ड शोरूम के संचालक सुनील जैन ने पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया।
इन तीन चोरों को पुलिस ने किया था गिरफ्तार, जब्त किए जेवरात
1-गोपी उर्फ गुलाम मुस्तफा पिता अब्दुल रहमान 42 साल निवासी उत्तर मोतीनाला थाना गोहलपुर
2-बैजू उर्फ बैजुद्दीन पिता मोहम्मद जुनैद 32 साल निवासी पुरान पुल यूनानी दवाखाना के पास थाना गोहलपुर 3-आरिफ पिता मोहम्मद राजू उर्फ रज्जब 28 साल निवासी नूरी नगर अजीज गंज पसियाना थाना गोहलपुर
चोरों से जब्त मशरूका - पुलिस ने सोने के जेवर वजनी 10 किलो 252 ग्राम 070 मिली ग्राम कीमती 5 करोड़ 43 लाख 43 हजार 500 रुपए एवं घटना में प्रयुक्त कटर, इनोवा एमपी 20 बीए 1255, मोटर सायकिल एमपी 20 एमए 3410 जप्त किए थे।

