जबलपुर में पहले से अलर्ट है प्रशासन
ग्वालियर। मुरैना के स्टेडियम में अग्निवीर बनने की तैयारी कर रहे युवकों के दो गुट आपस मे टकरा गए। सेना में भर्ती होने वाले युवकों में विवाद के बाद फायरिंग भी हुई और लाठी-डंडे भी चले। भीमराव अंबेडकर स्टेडियम की घटना में 4 युवक घायल होने की खबर है। घायलों को जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए कराया भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबलपुर में भी अगले सप्ताह अग्निवीरों की भर्ती होना है, इसलिए प्रशासन पहले से अलर्ट है।
