Type Here to Get Search Results !

इंटरनेशनल सटोरिया सनपाल का पार्टनर मुरली खत्री गिरफ्तार, तीनों बेटे फरार

धमकी देकर रेस्टारेंट की रजिस्ट्री कराई थी, पुलिस से बचने था अंडरग्राउंड

 जबलपुर। इंटरनेशनल सटोरिया सतीश सनपाल का पार्टनर और शहर में करीब दो दशक से सट्टे का कारोबार करने वाले मुरली खत्री को ओमती पुलिस ने दर्ज प्रकरण की जांच करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। धमकी देकर चावला रेस्टारेंट की रजिस्ट्री कराने के मामले में यह कार्रवाई की गई है। मुरली खत्री के तीनों फरार बेटे दिलीप खत्री,भाई संजय खत्री, विवेक खत्री, हरीश उर्फ विक्की मनानी व अंकित पमनानी की गिरफ्तारी पर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने इनाम घोषित किया है। फरार आरोपियों के विरूद्ध थाना ओमती में धारा 384,386,389,120 बी का प्रकरण दर्ज है। इसी मामले की जांच में मुरली खत्री की संलिप्तता पाई गई है। गौरतलब है कि कोर्ट परिसर में पीड़ित मनिन्दर सिंह कंधारी निवासी साहू कालोनी महानद्दा को मुरलीधर खत्री ने धमकी दी थी। इस प्ररकण में मुरलीधर खत्री को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिली थी और वह पुलिस से बचने अंडरग्राउंड हो गया था।

 पिस्टल दिखाकर कराई थी चावला रेस्टारेंट की रजिस्ट्री

ओमती टीआई प्रफुल्ल श्रीवास्तव ने बताया कि मनिन्दर सिंह कंधारी रसल चौक पर चावला रेस्टोरेंट था, जो उसका बेटा जसलीन चलाता था। वर्ष 2015 सें पत्नी का स्वास्थ खराब होने के कारण वह अक्सर इलाज हेतु दिल्ली जाने लगा, रेस्टोरेंट का पूरा काम उसका बेटा जसलीन संभालने लगा था। साल 2015 में जानकारी लगी कि उसके बेटे की दोस्ती आईपीएल सट्टा खिलाने वाले दिलीप खत्री, संजय खत्री, विवेक खत्री, हरीश उर्फ विक्की मनानी व अंकित पमनानी से है। सभी सटोरिए मुरली के कहने पर क्रि केट के सट्टे की लत लगवाकर सट्टा खिलवा रहे हैं। 1 करोड़ के आसपास का कर्ज होना बताकर उसके बेटे जसलीन को परेशान कर रहे हैं। आरोपियों ने करोड़ों का कर्ज बताकर बेटे को मारने के लिए धमकाया और घर आकर बंदूक, पिस्टल दिखाकर पत्नी व बेटों को बंधक बनाकर मार्च 2020 में चावला रेस्टोरेंट की रजिस्ट्री करा ली। साल 2004 से सट्टे का कारोबार करने वाले मुरली खत्री ने 18 साल में करोड़ों रुपए की चल-अचल संपत्ति अवैध तरीके से अजिर्त की है। खत्री बंधुओं के पास लग्जरी वाहन, आलीशान मकान, प्लाट एवं फार्महाउस हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.