10 दिवसीय सम्मेलन, कलश यात्रा का विनय सक्सेना ने किया स्वागत
जबलपुर। शहर में इन दिनों देश भर से आए किन्नरों के सम्मेलन की चर्चा है। बीते 4 दिन पहले बल्देवबाग स्थित अग्रवाल बारात घर में प्रारंभ हुए सम्मेलन में अंदरूनी मसलों पर विमर्श हुआ, लेकिन शुक्रवार को हजारों किन्नर सजे-धजे रूप में सड़कों पर निकले तो उनका ग्लैमर देखने वालों का हुजूम लग गया। वहीं परंपरागत तरीके से किन्नरों का आशीर्वाद लेने वालों की भीड़ उमड़ी। यह अवसर था सम्मेलन के निमित्त कलश यात्रा का , जिसमें देश के कई हिस्सों से आए किन्नर शामिल हुए। कचहरी वाले बाबा की दरगाह से शुरू कलश यात्रा ने शीतलामाई तक भ्रमण किया। इस अवसर पर उत्तर विधायक विनय सक्सेना ने किन्नरों की कलश यात्र का स्वागत अपने निवास के समक्ष किया और कहा कि किन्नरों का आशीर्वाद फलीभूत होता है, इसलिए उन्होने शहर विकास का आशीष लिया। पूर्व पार्षद किन्नर हीरा बाई ने सम्मेलन के बारे में बताया कि इसमें करीब 10 हजार किन्नर भाग ले रहे हैं और सम्मेलन के दौरान अपने गुरुओं, पूर्वजों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही विभिन्न मसलों पर चर्चा कर निर्णय लिए जाएंगे। वीडियो में देखें कलश यात्रा।
