Type Here to Get Search Results !

सिद्धार्थ बहुगुणा क्राइम ब्रांच जाने वाले पहले एसपी, ठोकी चोरी पकड़ने वालों की पीठ

बोले- पतासाजी और पड़ताल में सक्रियता से मिली जबलपुर पुलिस को सफलता 

जबलपुर। मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी चोरी में शुमार पायलवाला गोल्ड शोरूम की वारदात का खुलासा करने से उत्साहित आईपीएस सिद्धार्थ बहुगुणा ऐसे पहले एसपी हैं जिन्होने क्राइम ब्रांच के दफ्तर जाकर टीम की पीठ ठोककर शाबाशी दी। पुलिस के लिए चुनौती बनी करोड़ों की चोरी का खुलासा होने के बाद एसपी ने पूरी टीम की मेहनत और पतासाजी की सराहना करते हुए कहा कि जबलपुर पुलिस समन्वय के साथ सक्रिय होकर अपराध की विवेचना करने के लिए पहचानी जाती है। लार्डगंज थाना पुलिस सहित क्राइम ब्रांच का मुखबिर तंत्र मजबूत और सटीक सूचना वाला होने से ही पुलिस के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बनी चोरी का खुलासा हो सका। क्राइम ब्रांच दफ्तर स्वयं पहुंचे एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने एएसपी समर वर्मा, डीएसपी सुशील चौहान, एएसआई रामसनेही शर्मा, अजय पांडे, मृदुलेश शर्मा, वीरेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मियों को बधाई देते हुए शाबाशी दी। एसपी ने अधीनस्थ कर्मचारियों के दफ्तर पहुंचकर उनका हौसला बढ़ाया तो क्राइम ब्रांच के अधिकारी-कर्मचारी भी गदगद हो गए। गौरतलब है कि चोरी की वारदात के बाद से चोरों की पतासाजी, वारदात की पड़ताल में जुटी क्राइम ब्रांच एवं लार्डगंज थाना पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना संकलन किया। संभवत: यह भी पहला मामला है जब किसी वारदात के खुलासे के बाद एसपी स्वयं बधाई देने क्राइम ब्रांच कार्यलय पहुंचे। इससे पहले सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बुलाकर उन्हे कार्य के अनुरूप इनाम या प्रशांसा पत्र दिया जाता था। एसपी की सदाशयता से पुलिस अधिकारी व कर्मचारी नि:शब्द रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.