महाकोशल के प्रख्यात डायबिटीज-थायराइड विशेषज्ञ डॉ आशीष डेंगरा का संयोजन
जबलपुर। माही डायिबटीज थायराइड केयर एंड रिसर्च सेंटर के तत्वाधान में इंटरनेशनल कांग्रेस ऑन डायिबटीज न्यू डाइमेंशन इन डायिबटीज (एनडीआईडी), 2022 संगोष्ठी का दो दिवसीय आयोजन 3 एवं 4 सितंबर को होटल गुलजार में आयोजित किया जाएगा। पत्रकारों को यह जानकारी महाकोशल के प्रख्यात डायबिटीज एंड थायराइड विशेषज्ञ एवं माही डायबिटीज थायराइड केयर एवं रिसर्च सेंटर के संस्थापक डॉ आशीष डेंगरा ने दी। उन्होने बताया कि बताया दो दिवसीय संगोष्ठी में विशेषज्ञों का मंथन 360 डिग्री कंट्रोल ऑफ डायबिटीज थीम पर आधारित होगा। संगोष्ठी 3 सितंबर को वर्चुअल और 4 सितंबर को होटल गुलजार में सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित होगी। संगोष्ठी में पहली बार इंसुलिन पंप, डायबिटीज फुट सहित गर्भ अवस्था में हुई डायबिटीज को लेकर भी वर्कशॉप की जाएगी। जिसमें शहर एवं देश-विदेश के जाने-माने चिकित्सक डायबिटीज जैसी जटिल बीमारी के विशेषज्ञ भाग लेंगे। डॉ डेंगरा व डॉ जिज्ञासा डेंगरा ने बताया कि संगोष्ठी में शहर सहित देश एवं विदेश से सैकड़ों चिकित्सकों के सम्मिलित होने की संभावना है। जिसका लाभ शहर व संपूर्ण चिकित्सा जगत को मिलेगा। संगोष्ठी का उद्देश्य आगामी दिनों में डायबिटीज जैसी बीमारी के निदान के लिए नई तकनीकों का इस्तेमाल कर मरीजों को आसानी से कम मूल्य पर बेहतर इलाज मुहैया कराना है।
