7 सितंबर को आयोजित महाअभियान का महत्व बताया कलेक्टर ने
जबलपुर। बडेरिया ग्लोबल इन्स्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एवं मैनेजमेंट कॉलेज जबलपुर के तत्त्वाधान में ब्लड डोनेशन मोटिवेशनल प्रोग्राम का आयोजन किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि कलेक्टर एवं इंडियन रेड क्र ॉस सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. इलैयाराजा टी ने विद्यार्थियों से भरे हुए सभागार में ब्लड डोनेशन की महत्ता, उपादेयता तथा सार्थकता पर प्रकाश डाला। कलेक्टर ने 7 सितंबर को इंडियन रेड क्र ॉस सोसायटी के माध्यम से आयोजित होने वाले ब्लड डोनेशन केम्प के वृहद अभियान में सहभागिता हेतु सभी को प्रेरित किया।
रक्तदान का महत्व और मानवता की सेवा
. बड़ेरिया ग्लोबल ग्रुप के चेयरमैन एवं इंडियन रेड क्र ॉस सोसायटी के उपाध्यक्ष सौरभ बड़ेरिया ने अध्यक्षीय उद्बोधन में जबलपुर में ब्लड की आवश्यकता तथा उपलब्धता पर प्रकाश डालने विद्यार्थियों तथा ग्लोबल ग्रुप के समस्त स्टाफ को इस कार्य में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने प्रेरित किया। कार्यक्र म में इंडियन रेड क्र ॉस सोसायटी प्रदेश प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य डॉ सुनील मिश्र ने भी मानवता के इस कार्य में सभी की सहभागिता का आग्रह किया। कार्यक्र म में एनसीसी की छात्र श्यामली यादव द्वारा ब्लड डोनेशन पर स्वरचित कविता प्रस्तुत की गई। संस्थान के डायरेक्टर डॉ. राजीव खत्री द्वारा इस विषय की प्रस्तावना रखी गई। कार्यक्र म में डॉ. आकांक्षा शुक्ला, कार्यकारिणी सदस्य इंडियन रेड क्र ॉस सोसायटी जबलपुर, डॉ. निहारिका यादव, एचआर. हेड, डॉ. एसके. शुक्ला,डॉ. मालती लोधी रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिग, डॉ. मृदुला महीधर डॉयरेक्टर बालाश्री एवं बीआईपीएमएस इंस्टीट्यूट, प्रो. पूर्णानंद दुबे रजिस्ट्रार, अमित जॉय,डीन एडमिन डॉ. सुमित नेमा,डीन एमबीए डॉ. शैलेन्द्र बसेड़िया उपस्थित रहे।
